- Hindi News
- National
- Rajasthan News Rajasthan News Garasia Society Has Decided To Stop The Kajaliya System Will Be Fined For Defying
गरासिया समाज ने काजलिया प्रथा बंद करने का लिया निर्णय, अवहेलना करने पर लगेगा जुर्माना
गरासिया समाज की ब्लाक स्तरीय संयुक्त बैठक सरपंच भगवतीलाल, उपसरंपच भीमाराम व मुकेश गरासिया के सान्निध्य में दानवरली जनजाति छात्रावास में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि काजलिया प्रथा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इस प्रथा की अवहेलना करने पर 501 रुपए से दंडित किया जाएगा। दंडित राशि समाज के कोष में जमा होगी। इसके अलावा बाल विवाह, अनावश्यक खर्च, चोरी, डकैती व आत्महत्या पर चर्चा की। इस दाैरान गोडवाड़ संगठन के अध्यक्ष हंसाराम मोरी कूरण, बेरडी सरपंच भगवतीलाल, मुकेश अरडवा, उपसरपंच भीमाराम, गाेरिया सरपंच मांगीलाल, छगनलाल खेतरली, मूलाराम, नेकाराम, हीराराम, कालाराम, उदाराम, उषाराम व जामाराम आदि माैजूद थे।
पुलिस चाैकी मंे दिया ज्ञापन : बैठक मंे यह प्रथा बंद करने के बाद पुलिस चाैकी में ज्ञापन दिया गया। काजलिया प्रथा के दिन पुलिस गश्त करे। इस प्रथा के माध्यम से वाहन चालकों से राशि वसूली जाती थी तथा रास्ते को अवरुद्ध किया जाता था। इसलिए पुलिस को ज्ञापन देकर सहयोग की मांग की।
भाटूंद. काजलिया प्रथा बंद करने का निर्णय लेते गरासिया समाजबंधु। फोटो|भास्कर