पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गाैतम जयंती पत्रिका का विमोचन किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाली | अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण भवन न्यास, जिला सभा, नवयुवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में 25 मार्च काे गौतम जयंती मनाई जाएगी, जिसकाे लेकर पत्रिका का विमाेचन शनिवार काे किया गया। भवन न्यास के अध्यक्ष नंदकिशोर जोशी ने बताया कि 23 मार्च को ध्वजारोहण, 24 को संकीर्तन एवं 25 मार्च को पाल बालाजी रामनगर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो रजत नगर भवन में गौतम जी की आरती के बाद संपन्न हाेगी। इस माैके पर न्यास ट्रस्ट के मंत्री रवींद्र जोशी, कोषाध्यक्ष परमेश्वर जोशी, जिला सभाध्यक्ष पारस सांखी, दिनेश जोशी, सुनील जोशी, मोहनलाल पंच, गोविंद उपाध्याय, जगदीश नाबरिया, ईश्वरलाल सांखी, घीसूलाल पंचारिया, ओम नाबरिया, मुकेश नाबरिया, सत्यनारायण पंचारिया, मुकेश जोशी, कन्हैयालाल पंचारिया, जितेंद्र पंचारिया, मनोहर पंचारिया, पवन नाबरिया आदि माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...