- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Gave Each Other A Message Of Unity By Applying Each Other39s Roses
गेर में एक-दूसरे के गुलाल लगाकर दिया एकता का संदेश
राजपुराेहित समाज का रंगपंचमी व हाेली स्नेह मिलन समाराेह अात्मानंद छात्रावास में दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में अायाेजित किया गया। इस दाैरान ढोल की थाप पर गैरियों ने खूब कदम थिरकाए। राजपुरोहित विकास समिति के अध्यक्ष रणजीतसिंह भीवली, सचिव चन्द्रभानु तालकिया और सहसचिव राजेन्द्रसिंह धुरासनी ने बताया कि जिलेभर से अाए समाज के सैकड़ाें बंधुअाें ने गेर नृत्य कर एकता का संदेश दिया। एक-दूसरे काे गुलाल लगाकर हाेली की शुभकामनाएं दी। अपने उद्बोधन में दंडी स्वामी महाराज ने एकता और संगठन को आत्मसात करते हुए सामाजिक सरोकारों और सामाजिक दायित्वों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का आह्वान किया। पर्यावरणविद् महावीरसिंह सुकरलाई ने बालिका शिक्षा पर जाेर दिया। सोहनसिंह पिलोवनी, मोहनसिंह मंडली, सुमेरसिंह शिवतलाव, अचलसिंह सुकरलाई, मानसिंह खाराबेरा, रेवतसिंह केसरिया, किरणसिंह पिलोवनी, ओमसिंह ढारियां, धनसिंह सणतरा, गणेश सिंह पुनायता आदि भामाशाहों का सम्मान किया गया। आगामी महाप्रसादी के बोलीदाता मोहनसिंह मंडली का भी बहुमान हुअा। मंच संचालन राजेन्द्रसिंह धुरासनी व इंद्रसिंह पिलोवनी ने किया।
कार्यक्रम संचालन में इनका रहा सहयाेग : कार्यक्रम के संचालन में रिड़मल सणतरा, भंवरसिंह मादड़ी, खीमसिंह कानोड़, मांगीलाल बारवा, रामचन्द्रसिंह सुकरलाई, सोहनसिह पिलोवनी, दलपतसिह पाली, सुमेरसिंह धोलेरिया, चैनसिंह ढारिया, महेन्द्रसिंह आऊवा, सत्यनारायणसिंह पुनाडिया, हनुमानसिंह ढाबर, नरेंद्रसिंह भीवली, देवेन्द्रसिंह पुनायता, शैतानसिंह आउवा, शंकरसिंह धुरासनी, सोहनसिंह मालपुरिया, प्रभुसिंह चाड़वास, महेंद्रसिंह निम्बाड़ा, रतनसिंह वनदार, मालमसिंह धुरासनी, शैतानसिंह दुदोड़, पृथ्वीसिंह रूँगड़ी, राजेन्द्रसिंह निम्बाड़ा, रतनसिंह आकडावास अादि का
सहयाेग रहा।
पाली. छात्रावास में गेर नृत्य करते राजपुरोहित समाज के लोग।