- Hindi News
- National
- Rajasthan News Rajasthan News Gem And Jewelery Exports Down 20 Percent In February
फरवरी में रत्न-आभूषण निर्यात 20 प्रतिशत घटा
उद्योग संगठन जीजेईपीसी के अनुसार कोरोनावायरस, कर्ज संकट और सीमाशुल्क से जुड़े मुद्दों के चलते फरवरी में देश से र|-आभूषण का निर्यात 20.26 प्रतिशत घटकर 20,763.28 करोड़ रुपए रहा। फरवरी 2019 में र| और आभूषण निर्यात 26,039.32 करोड़ रुपए का था। अप्रैल-फरवरी 2019-20 के दौरान इस क्षेत्र का कुल निर्यात 6.38 प्रतिशत घटकर 2,36,839.34 करोड़ रुपए रहा। इससे पहले के वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 2,52,973.24 करोड़ रुपए था। फरवरी में तराशे हुए और पॉलिश किए गए हीरे (सीपीडी) का निर्यात 40.66 प्रतिशत घटकर 9,897.14 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल इसी माह इसका निर्यात 16,679.94 करोड़ रुपए का था। हालांकि, फरवरी में सोने के आभूषणों का निर्यात 28.26 प्रतिशत बढ़कर 8,106.96 करोड़ रुपए का हो गया, जो फरवरी 2019 में 6,320.88 करोड़ रुपए था।