पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बर में 12 वर्ष बाद गेर नृत्य की शुरुआत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बर | मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर बर 36 काैम होली महोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय गेर महोत्सव के तहत रविवार को स्थानीय गेर नृतकाें ने प्रस्तुति दी। रात के समय होने वाले इस गेर नृत्य को देखने के लिए कस्बेवासियों सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग पहुंचे। इस दौरान गेर नर्तकों ने देर रात तक प्रस्तुतियां दी। बर 36 काैम होली महोत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र चौहान ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व गैर बंद हो गई थी, जिसे वापस 36 कौम के लोगों द्वारा वापस निर्णय लेकर गेर को शुरू किया गया है। इस दौरान छोटूसिंह उदावत, मूलसिंह गहलोत, जितेंद्रपालसिंह गुर्जर आदि मौज्ूद थे।
खबरें और भी हैं...