भजनांे मंे गाई खेतलाजी की महिमा
कस्बे में श्री सेवाड़ी खेतलाजी व सोनाणा खेतलाजी का मेला भरा गया। मेले से पूर्व भजन संध्या का अायाेजन किया गया। भजन संध्या का अागाज गणपति वंदना से हुअा। इसके बाद किंजल दवे ने एक चार चार बंगडी वाली गाडी..,शेरमा रे...भजनांे की प्रस्तुति दी। इसी तरह छोटूसिंह, महेन्द्रसिंह राठौड़ ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मेले के अंतिम दिन महाप्रसादी रखी गई। मेेले मंे सेवाड़ी की गेर अाकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर लालाराम प्रजापत, कैलाश परमार तेजकरण व्यास, रणजीत सैन, भरत वैष्णव, निकेश परिहार, सोहन माली, शंकर मीणा, श्रवण मीणा, हरिश मोबारसा, कपूर घांची, शांतिलाल घांची, प्रवीण प्रजापत, स्वरूप प्रजापत, प्रकाश भाटी, सरपंच पिंकी चाैधरी, पूर्व सरपंच मोहनलाल चाैधरी, पूर्व सरपंच लालाराम चाैधरी, हिम्मतमल पालीवाल, यशपालसिंह, बाबूलाल जाट, रमेश वर्मा अादि माैजूद थे।
सेवाड़ी. खेतलाजी के नाम अायाेजित भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालु।