पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भजनाें मंे गाई मां हिंगलाज की महिमा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निकटवर्ती दादाई में स्थित मां हिंगलाज का दो दिवसीय वार्षिक मेला का आयोजन हुआ। मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने मां हिंगलाज को धोक लगाकर खुशहाली की कामना की।

मेले के एक दिन पूर्व सुबह शोभायात्रा निकाली गई। यह गांव के विभिन्न मार्गों से होकर मुख्य पंडाल में पहुंची। मेले की पूर्व रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या का आगाज़ गणपति वंदना से हुआ। इसके बाद गायक शंकर टांक ने एक से बढ़कर एक माताजी के भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मेले में महाप्रसादी का अायाेजन किया गया। इस दाैरान विभिन्न गांवांे से अाई गेराें ने नृत्य भी किया गया। इस माैके पर बड़ी संख्या मंे श्रद्धालु माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...