- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Got Loans From Seven Banks Invested Them Gave Returns For 7 Months Escaped With 86 Lakhs
सात बैंकों से लोन दिलाया, निवेश कराया, 7माह तक रिटर्न दिया, 86 लाख लेकर फरार
मां के नाम पर 11 लाख व साली से भी 35 लाख का निवेश कराया
ठग अमित गौतम कॉलेज में एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट में कैमिस्ट्री फैकल्टी संजीव कुमार के साथ पढ़ा करता था। अमित ने 2015 में उन्हें बताया कि वैभव एंटरप्राइजेज फाइनेंस का काम करती है। फर्म में निवेशकों को 3% मासिक ब्याज देती है। उसने संजीव को फर्म के आम्रपाली सर्किल पर एवरशाइन टावर स्थित ऑफिस में अरुण अग्रवाल से मिलाया। दोनों ने भरोसा दिलाने के लिए अन्य निवेशकों की फाइलें और बांड दिखाए। इस पर संजीव ने एक लाख रुपए का इनवेस्टमेंट कर दिया।
योगेश शर्मा | जयपुर
पाेंजी स्कीम में 300 निवेशकाें से 200 कराेड़ की ठगी के मामले में चाैंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ठगाें ने यस बैंक के एसाेसिएट वाइस प्रेसिडेंट और डॉक्टरों के अलावा एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट के 6 फैकल्टी मेंबर और उनके परिजनों को भी अपने जाल में फंसाया था। फैकल्टी मेंबर व उनके परिजनों से 1.82 करोड़ रुपए की ठगी की गई। आरोपी इतने शातिर थे कि कैमिस्ट्री फैकल्टी संजीव कुमार के नाम पर 7 बैंकों से एक साथ 7 पर्सनल लोन पास करा दिए। बाद में लोन से मिले 68 लाख रुपए यह कहते हुए ले लिए कि इनकी किश्त तो रिटर्न से ही चुक जाएगी। आरोपियों ने पीड़ित का इस कदर भरोसा जीता कि उसने अपने चेक बतौर सिक्योरिटी अन्य साथियों को सौंप दिए। ठगों के झांसे में आकर संजीव ने मां जय देवी के नाम पर 11 लाख और इंदौर निवासी साली हेमलता कुशवाह से 35 लाख रुपए का निवेश कराया। ठग हर महीने तय समय पर रिटर्न दे रहे थे इसलिए संजीव को कभी शक नहीं हुआ।
ऐसे जीता भरोसा : 4 लाख चाहिए थे, दो घंटे में दे दिए: ठगों ने हर महीने की पहली तारीख को संजीव को 3 हजार रु. देने शुरू कर दिए। एक शादी में 4 लाख रुपए की ज़रूरत पड़ी तो दो घंटे में उपलब्ध करा दिए। इस तरह संजीव का विश्वास जीत 18 लाख रुपए बतौर निवेश ले लिए। ठगों ने संजीव का भरोसा इतना जीत लिया, उसने रिश्तेदारों से भी निवेश करवाया। इन्दौर निवासी साली हेमलता कुशवाह से 35 लाख और मां जय देवी चौहान से 11 लाख रुपए निवेश कराए।