भामाशाह परिवार का ग्राम पंचायत ने किया सम्मान
मारवाड़ जंक्शन. कस्बे के आऊवा रोड पर लगभग 3 करोड़ की लागत से बनने जा रहे डायग्नोस्टिक सेंटर की सौगात देने वाले भामाशाह परिवार के पारसमल व निर्मलकुमार भण्डारी का ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच जया नगेन्द्रसिंह गुर्जर के सानिध्य में स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिनेशचन्द्र यति,राजूभाई खींवसरा,प्रतापराम मालवीय,गणपत मरलेचा, वार्डपंच लक्ष्मणदास सावलानी, कल्पेश जैन, प्रवीणसिंह, प्रमोद सैन, विनोद जीनगर, सुभाष सांखला, ट्विंकल, जगदीश मीणा, ओमप्रकाश टेलर, शहनाज बानो, हेमंत जैन अादि माैजूद थे।