- Hindi News
- National
- Bar News Rajasthan News Gujarat Sit Judge Hearing 2002 Riots Transferred
गुजरात : 2002 दंगों की सुनवाई कर रहे एसआईटी जज का तबादला
दिव्य भास्कर नेटवर्क | गांधीनगर
गुजरात में 2002 नरोदा गाम दंगा मामले की सुनवाई कर रहे एक विशेष एसआईटी जज का तबादला कर उन्हें वलसाड का प्रमुख जिला न्यायाधीश बना दिया गया है। इस बारे में हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है। मामले में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री माया कोडनानी भी आरोपी हैं। बता दें कि जज एमके डेव नरोदा गाम दंगा मामले में अंतिम तर्क सुन रहे थे, और कोडनानी के वकील ने पिछले हफ्ते मामले में अपने तर्क शुरू किए।