2 घंटे 53 मिनट के अंतराल में 108 में गूंजी दाे किलकारियां
पाली | 108 एंबुलेंस में मंगलवार अलसुबह 2 घंटे 53 मिनट के अंतराल में दाे किलकारियां गूंजी। जानकारी के अनुसार सदर थाना लाेकेशन की 108 एंबुलेंस में सुबह 3 बजकर 49 मिनट पर जाडन गांव से मिला। इसमें मदीना प|ी सलीम खां को लेकर बांगड़ अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में प्रसूता के प्रसव पीड़ा हाेने पर 108 के ईएमटी नरेन्द्र कीर ने 4 बजकर 27 मिनट पर सुरक्षित प्रसव करवाया। इसमे लड़की ने जन्म लिया। इसी तरह सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर केनपुरा से दूसरा केस मिला। 108 एंबुलेंस जैसे ही केनपुरा से बाहर निकल कर खैरवा नदी पर पहुंची ही थी, कि सीता प|ी वोराराम देवासी के प्रसव पीड़ा बहुत तेज हो गई। इस पर पायलट सुनील कुमार ने गाड़ी को साइड में रोक दी। फिर ईएमटी नरेंद्र कीर ने सुरक्षित प्रसव करवाया। इसमें लड़की ने जन्म लिया।
बैठक में राज्यस्तरीय शैक्षिक अधिवेशन पर की चर्चा
पाली | राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का राज्यस्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 6व7 दिसंबर काे भरतपुर स्थित बीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित हाेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यटन व देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री विश्वेंद्रसिंह के आतिथ्य में हाेगा। जिलाध्यक्ष लाल बिहारी द्विवेदी ने बताया कि भरतपुर में आयोजित हाेने वाले अधिवेशन काे लेकर मंगलवार काे साइंस पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष देवीसिंह रावल की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में सभाध्यक्ष प्रकाश गोतम सहित संघ के कई पदाधिकारियों न भाग लिया।