- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Holi Affection Of Rajpurohit Society And Meeting
राजपुरोहित समाज का होली स्नेह मिलन व गेर अाज
राजपुरोहित समाज के होली स्नेह मिलन व डांडिया गेर का आयोजन रंगपंचमी के अवसर पर 13 मार्च को दोपहर 2 बजे से दण्डी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में श्रीआत्मानंद राजपुरोहित छात्रावास पाली में किया जाएगा।
समिति सचिव डाॅ. चंद्रभानु तालकिया और सहसचिव राजेंद्रसिंह धुरासनी ने बताया कि समिति अध्यक्ष रणजीतसिंह भींवली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रंगपंचमी कार्यक्रम तैयारियों का जायजा लिया गया। उपाध्यक्ष रिडमलसिंह सणतरा ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर कई कमेटियों का गठन किया गया। समिति कोषाध्यक्ष भंवरसिंह मादड़ी ने बताया कि पाली शहर के आस पास के गांवों से कई गेरों का पारंपरिक वेशभूषा में आगमन होगा। सहसचिव धुरासनी ने बताया कि समाज के होली स्नेह मिलन के अवसर पर समाज के संत स्वामी आत्मानंद सरस्वती के जीवन दर्शन एवं उनके विचारों के आमजन में प्रचार प्रसार को लेकर विशेष कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। स्नेह मिलन के अवसर पर स्वामी आत्मानंद मंदिर, महत्वाकांक्षी योजना आत्मानंद कॉम्प्लेक्स, समाज में बालिका शिक्षा को लेकर विशेष मुहिम चलने समेत विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में इंद्रसिंह पिलोवनी, चैनसिंह ढारिया, सोहनसिह पिलोवनी, सुमेरसिंह धोलेरिया, महेंद्रसिंह आऊवा, सत्यनारायणसिंह पुनाड़िया, गोरूसिंह धर्मधारी, रामचंद्रसिंह सुकरलाई, दलपत सिंह, मानसिंह खाराबेरा, हनुमानसिंह ढाबर, देवेंद्रसिंह पुनायता, सवाईसिंह ढाबर, किशनसिंह धुरासनी, मदनसिंह सुकरलाई, किशनसिंह पिलोवनी समेत काफी संख्या में समाजबंधु
मौजूद थे।