पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नन्मा एकेडमी में मनाया होली उत्सव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षा की खबर**

पाली| राजेंद्र नगर विस्तार स्थित नन्मा एकेडमी विद्यालय में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ होली पर्व धूमधाम से मनाया। प्रिंसिपल रेखा कांकरिया ने बताया कि मुख्य अतिथि आरटीई प्रभारी महेश कला, बीना राजपुरोहित ने विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकाें के साथ पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया। स्कूल परिसर में बच्चों ने होली सेलिब्रेशन का जमकर लुफ्त उठाया। बच्चाें काे हाेली के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद बच्चों तथा अभिभावकों को गुलाल अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। नन्हे हाथों से एक दूसरे के गालों पर गुलाल लगाते बच्चों को देखकर टीचर्स ने अपने बचपन की यादें ताजा की और उन्होंने भी बच्चों के साथ जमकर होली खेली। सभी ने एक-दूसरे काे मिठाई खिलाई। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ संदीप मेवाड़ा, चंदा शर्मा, अनुप्रिया राठौड़, मंगला कंवर आदि
मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...