पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Marwar Junction News Rajasthan News Holi Meeting Of Kumawat Samaj Organized

कुमावत समाज का होली मिलन समारोह आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैतारण. शहर के निमाज रोड कुमावत छात्रावास में कुमावत युवा समिति के सानिध्य में होली स्नेहमिलन पूर्व काबिना मंत्री सुरेन्द्र गोयल व युवा समिति अध्यक्ष डाॅ. चम्पालाल लिम्बा की मौजूदगी में हुआ। समारोह को सम्बोधित करते हुए गोयल ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा जरूरी है। शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। कांग्रेस नेता राजेश कुमावत ने कहा कि समाज में बालिका शिक्षा जरूरी है। समारोह काे महेन्द्र रोहिवाल, अमराराम घोड़ावड़, संरक्षक अर्जुन कुमावत, श्यामलाल बाकरेचा ने सम्बोधित किया। इस मौके नरेश कुमार, नित्यानन्द, राजूराम टांक, मीठालाल बाकरेचा, एडवोकेट किशोर कुमावत, चैनाराम, रामलाल, महेन्द्र रेणवाल, मदनलाल, सन्तोष कुमावत, कमल, ओमप्रकाश खेड़ावत, टीकूराम, गौतम, रमेश, ओमप्रकाश, उगमाराम बाकरेचा, जबरूराम, धर्माराम दुबलदिया, शंकरलाल मानणिया, शिवराम आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...