पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Holi Sneh Milan Ceremony Of Rajpurohit Society Will Be Tomorrow Ger Dance

राजपुरोहित समाज का होली स्नेह मिलन समारोह कल, गेर नृत्य होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में छात्रावास जाएगा में समारोह, गेर नृत्य भी होगा

राजपुरोहित समाज के होली स्नेह मिलन व डांडिया गेर का आयोजन रंगपंचमी के मौके पर शुक्रवार को किया जाएगा। दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में आत्मानंद राजपुरोहित छात्रावास जाएगा। राजपुरोहित विकास समिति पाली के रणजीतसिंह भींवली की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सचिव डाॅ. चंद्रभानु तालकिया ने बताया कि इस अवसर पर समाज के प्रशासनिक अधिकारियों व भामाशाहों का बहुमान किया जाएगा। उपाध्यक्ष रिड़मलसिंह सणतरा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। कोषाध्यक्ष भंवरसिंह मादड़ी ने बताया कि इस डांडिया गेर में बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु शामिल होंगे। सहसचिव राजेंद्र सिंह धुरासनी ने बताया कि हर साल हाेने वाले इस कार्यक्रम में इस बार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम के साथ मनाया जाएगा। साथ ही समाज में नशामुक्त अभियान को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। वहीं, समाज के विभिन्न गांवों की परंपरागत शाही गेर का भी इसमें शामिल होंगी। इसको लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां प्रदान की गई। साेहनसिंह पिलोवनी, चैनसिंह ढारिया, सुमेरसिंह धोलेरिया, इंद्रसिंह पिलोवनी, महेंद्रसिंह आऊवा, सत्यनारायणसिंह पुनाडिय़ा, गोरूसिंह धर्मधारी, रामचंद्र सिंह सुकरलाई, दलपतसिंह पाली, मानसिंह खाराबेरा, हनुमानसिंह ढाबर, देवेंद्रसिंह पूनायता, सवाईसिंह ढाबर, किशनसिंह धुरासनी, मदनसिंह सुकरलाई,
किशनसिंह पिलोवनी सहित समाजबंधु तैयारी में जुटे हैं।

खबरें और भी हैं...