पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan News Rajasthan News I Am Doing A Good Job Did You Know I Will Ask This Suddenly Sp Sharma

मैं काम अच्छे से कर रहा हूं, क्या पता था अचानक यह पूछ लेंगे: एसपी शर्मा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आेलावृष्टि से प्रभावित फसल खराबे का जायजा लेने आए जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और एसपी हेमंत शर्मा के बीच कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में गर्मागर्मी हो गई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक के दौरान शिक्षा विभाग में 38 करोड़ रुपए के घोटाले में कार्रवाई की अधूरी सूचना को लेकर एसपी हेमंत शर्मा के जवाब पर प्रभारी मंत्री ने असंतोष जताया। एसपी ने कुछ तर्क दिए तो दोनों के बीच हॉट-टाक की स्थिति बनी। इससे बैठक में मौजूद अन्य विभागों के अधिकारी भी एक बार सकते में आ गए।

बैठक में सादुलशहर के विधायक जगदीशचंद्र जांगिड़ ने जिले में नशावृत्ति न रुकना बताते हुए असंतोष जताया। श्रीगंगानगर शहर की सड़कों की बदहाली पर तीनों सत्ताधारी विधायकों-श्रीकरणपुर के गुरमीत सिंह कुन्नर, सादुलशहर के जगदीश जांगिड़ और श्रीगंगानगर के राजकुमार गौड़ ने नाराजगी जताई। करीब पौने दो घंटे चली इस बैठक में प्रभारी मंत्री डोटासरा ने कई अधिकारियों की कार्यशैली के प्रति नाराजगी भी जताई। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री डोटासरा ने शिक्षा विभाग में एक पीटीआई द्वारा 38 करोड़ रुपए के घाेटाले का जिक्र करते हुए एसपी शर्मा से पूछा कि हमारे विभाग के इस प्रकरण में क्या कार्रवाई हुई। इस पर एसपी का जवाब था कि काफी लोग पकड़े गए हैं। कुछ की हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत हाे चुकी है। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई कि आपको प्रकरण की पूरी जानकारी होनी चाहिए। आरोपियों की जमानत खारिज करवाने के लिए कोर्ट में क्या पक्ष रखा। इस पर एसपी ने कहा कि मैं अपना काम अच्छी तरह से अाैर पूरा कर रहा हूं। कार्रवाई हो रही है। दस मिनट में जानकारी लेकर बता देता हूं। तब मंत्री ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा कि मैं बैठक में चाय पीने अाैर बिस्किट खाने नहीं अाता। जिले का प्रभारी और शिक्षा विभाग का मंत्री हूं। आपको घोटाले की पूरी हो जानकारी होनी चाहिए थे। इस पर एसपी ने कहा कि मेरे काे क्या पता था कि अाप अचानक ये पूछ लेंगे। इतना ही नहीं इससे पूर्व बैठक में सादुलशहर के विधायक जगदीश जांगिड़ ने शहर के एक डॉक्टर से 12 लाख नशीली गोलियां बरामद होने का मुद्दा उठाया तो एसपी हेमंत शर्मा का जवाब था कि नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई हो चुकी है। तब विधायक जांगिड़ ने कहा कि लोकल पुलिस ने इसे लंबे समय तक अनदेखा किया।

अापकाे घाेटाला प्रकरण की पूरी जानकारी हाेनी चाहिए थी : डाेटासरा

एसटीपी कनेक्शन का एस्टीमेट नहीं दिया, एसई को बैठक से बाहर जाने को कहा

बैठक में विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि शहर में 8 एमएम बरसात हो या फिर 20 एमएम। पानी की निकासी अवरुद्ध होने से लोगों को परेशानी होती है। इस पर नगरपरिषद के प्रतिनिधियों ने बताया कि शुगर मिल एसटीपी के लिए नए कनेक्शन की जरूरत है। विद्युत निगम इसका एस्टीमेट नहीं दे रहा है। इस पर विद्युत निगम के एसई जेएस पन्नू ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो मंत्री ने एसई पन्नू को बैठक से बाहर जाने का कहते हुए कहा कि आपको एसई किसने बना दिया। बैठक के दौरान एसई पन्नू कुछ समय के लिए कलेक्ट्रेट सभागार से बाहर भी आ गए थे।
खबरें और भी हैं...