- Hindi News
- National
- Bar News Rajasthan News I Was Under Pressure Due To Not Getting Well Soon Pandya
जल्द ठीक नहीं होने से मैं दबाव में था: पंड्या
इंजरी के कारण पंड्या 6 महीने तक बाहर थे
लोअर बैक इंजरी के कारण हार्दिक पंड्या 6 महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह मिली है। पंड्या ने कहा कि जब वे चोट से जल्द ठीक नहीं हो पा रहे थे तो मानसिक रूप से दबाव में आ गए थे। पंड्या ने इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेला था। पंड्या ने कहा, ‘मैंने छह महीनों में सबसे ज्यादा यह माहौल मिस किया। मैं कोशिश कर रहा था कि जल्द फिट हो जाऊं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था। उस समय मानसिक रूप से काफी दबाव में आ गया था। रिहैब अच्छा हुआ।’ पिछले दिनों डीवाई पाटिल ट्रॉफी में पंड्या ने दो शतक लगाए थे। पंड्या ने कहा 158 रन की पारी अहम रही। पारी से मेरे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती रही और छक्के भी लगते रहे। मैंने सोचा कि अगर छक्के लग रहे हैं तो मुझे रूकना नहीं चाहिए। 20 छक्के लगाने के बारे में सोचा नहीं था।