पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News If The Society Did Not Give A Daughter To Bhope Then She Brought A Woman To Nari Niketan And Married Killing Her Own Daughter If She Had A Daughter

भोपे को समाज ने बेटी नहीं दी तो नारी निकेतन से महिला को लाकर शादी की, खुद के बेटी हुई तो हत्या कर शव दफनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेटी बचाओ अभियान के रोल मॉडल पाली जिले में 9 महीने की बेटी की उसके बाप ने ही क्रूरतापूर्वक हत्या कर उसके शव को दफनाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया। तीसरी संतान के रूप में बेटी पैदा होने पर आरोपी ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। आरोपी के दूसरी संतान के रूप में बेटा भी है, मगर तीसरी संतान भी वह बेटे के रूप में चाहता था।

यह घटना सेंदड़ा थाना क्षेत्र के चिताड़ गांव की है। 10 मार्च की सुबह आरोपी ने अपने मासूम बेटी का गला घोंटकर मारा था। दिनभर शव घर में ही पड़ा रखा।
शाम ढलने के बाद उसने अकेले ही गांव में शव को दफनाकर फरार हो गया। गुरुवार सुबह मृतका की मां द्वारा इस दिल दहलाने
वाले मामले की जानकारी मिलने
पर पुलिस एवं प्रशासनिक
अधिकारी हरकत में आ गए। कलेक्टर की अनुमति के बाद दफनाए गए शव को बाहर निकालकर उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद वापस ग्रामीणों की मौजूदगी में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया किया। आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बेटी के बाद एक बेटा हुआ तो स्वभाव में आया बदलाव, लेकिन तीसरी संतान के रूप में भी बेटे की ही चाहत

सीमेंट फैक्ट्री में मजदूरी के साथ ही भोपा गिरी करने वाला चिताड़ निवासी मनोहर मेहरात की शादी नहीं हो पा रही थी। करीब 5 साल पहले जयपुर के नारी निकेतन में रहने वाली सुनीता को प|ी बनाकर अपने घर ले आया। शादी के अगले साल सुनीता गर्भवती हुई तब से ही मनोहर बेटे की चाहत में था, लेकिन उसके घर बालिका का जन्म हुआ। इसके बाद से ही सुनीता को परेशान करने लग गया। उसके बाद बेटा होने पर मनोहर के स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन आया। तीसरी बार सुनीता फिर गर्भवती हुई तो मनोहर को एक और लड़के की इच्छा थी। इस बार बालिका के जन्म लेने के बाद मनोहर ने प|ी को चेता दिया था कि यह अब बचेगी नहीं। वह प|ी के चरित्र पर भी शक करने लगा था। 10 मार्च को यानी होली के अगले दिन सुनीता की गैर मौजूदगी में बच्ची रवीना का गला घोटकर मार दिया। सुनीता घर लौटी तो उसने रवीना की हालत देखी और उसे अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से बेटी का शव लेकर लौटी ताे धमकाकर किया चुप

अपनी मृत बच्ची को लेकर सुनीता घर आई तो मनोहर ने उसे मारपीट कर किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी और बच्ची को दफना दिया। डर के मारे सुनीता ने भी कुछ नहीं बताया। मंगलवार को वह हिम्मत जुटाकर ब्यावर पहुंची और नारी निकेतन की अन्य महिलाओं को मामले की जानकारी दी। महिलाओं ने सुनीता को हिम्मत दी और पुलिस को सूचना देने के लिए मनाया। इस पर वह सेंदड़ा थाना पहुंची और पति के खिलाफ रिपोर्ट दी। इसके बाद रायपुर एसडीएम भंवरलाल जनागल, जैतारण सीओ सुरेश कुमार एवं सेंदड़ा थानाप्रभारी पेमाराम विश्नोई ने कलेक्टर से आदेश लेकर बालिका के शव को बाहर निकलवा कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।

सीमेंट फैक्ट्री में मजदूरी के साथ गांव में कर रहा था टोने-टोटके, प|ी के चरित्र पर भी था संदेह

पुलिस का कहना है कि आरोपी मनोहर मेहरात श्री सीमेंट में मजदूरी करता है। साथ ही वह गांव में ही रहकर भोपागिरी भी करता था। अंधविश्वास के कई टोटकों में माहिर इस युवक की समाज में शादी नहीं हो रही थी। इसके चलते उसने जयपुर में नारी निकेतन में रहने वाली सुनीता को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर अपने साथ ले आया। 5 साल से वह गांव में उसी के साथ रह रहा था। बताया जाता है कि वह सुनीता पर भी शक करता था। तीसरी संतान के रूप में हुई बेटी को लेकर भी वह अक्सर सुनीता के चरित्र पर सवाल भी खड़ा करता था।

भास्कर

मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है

आरोपी ने 10 मार्च को सुबह अपनी बेटी को मारा, इसके बाद शाम को शव दफनाकर वह फरार हो गया। कलेक्टर से आदेश लेकर मासूम का शव बाहर निकाला तथा मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी प|ी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
- पेमाराम विश्नोई, थाना प्रभारी, सेंदड़ा

मासूम का गला ऐसा दबाया कि उसके गले की सभी नसें व हड्डियां तक टूट गई : इस मामले की जानकारी सुनीता ने ब्यावर के एक आश्रम में रहने वाली अपनी परिचित महिलाओं को दी थी। इन महिलाओं के हिम्मत बंधाने पर उसने गुरुवार को सेंदड़ा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कलेक्टर समेत अन्य उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर दफनाए गए शव को बाहर निकाला गया। इसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मासूम का गला इतनी बेरहमी से दबाया गया था कि उसके गले की नसें तथा हड्डियां भी टूट गई।

...इतना निर्दयी पिता

प|ी को पहले ही चेता दिया था... बेटी हुई तो नहीं बचेगी, मासूम की हत्या के बाद आरोपी फरार

ऐतिहासिक सफलता के 23 वर्ष

हर शुक्रवार बड़ी खबर

विशेष

बर. पाेस्टमार्टम के लिए मासूम के शव को बाहर निकाला गया।

बेटी का हत्यारा मनोहर मेहरात।
खबरें और भी हैं...