पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan News Rajasthan News Illegal Cultivation Of Doda Poppy 8730 Plants Found In Nokh And 260 Plants In Mohangarh

डोडा पोस्त की अवैध खेती : नोख में 8730 पौधे और मोहनगढ़ में 260 पौधे बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में डोडा पोस्त की अवैध खेती के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त की अवैध खेती बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नोख क्षेत्र के मदासर में एक बीघा जमीन पर 8730 पौधे और मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में 260 पौधों की अवैध खेती मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डोडा पोस्त के पौधे जब्त कर दोनों जगहों से आरोपियों को गिर फ्तार कर एनडीपीएस के तहत मामले दर्ज किए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नोख क्षेत्र में उपनिरीक्षक हनुमान विश्नोई के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर डोडा पोस्त के पौधे बरामद किए। पुलिस को सूचना मिली कि हजारीराम विश्नोई निवासी मदासर ने अपने खेत में एक बीघा जमीन पर डोडा पोस्त की खेती कर रखी है।

नहरी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में हो सकती है खेती

नोख व मोहनगढ़ क्षेत्र में अवैध खेती मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि जिले के दूर दराज के नहरी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त की अवैध खेती हो सकती है। विशाल भू भाग पर फैले नहरी क्षेत्र में अवैध खेती तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती है। नोख में मिली अवैध खेती सरसों व अरंडी की खेती के बीच डोडा पोस्त के पौधे लगाए हुए थे वहीं मोहनगढ़ में आरोपी ने अपनी झोंपड़ी के आगे क्यारी में पौधे उगा रखे थे।

नोख व मोहनगढ़ में कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त की अवैध खेती बरामद की गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
किरण कंग, एसपी, जैसलमेर
खबरें और भी हैं...