पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nimaj News Rajasthan News In Nimaz Bhamashah Built Tehshed In Geshala With 26 Lakhs

निमाज में भामाशाह ने गाेशाला में 26 लाख से बनवाया टीनशेड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के सांगावास रोड स्थित श्रीकृष्ण गाेशाला मंे भामाशाह डीआर राका चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 26 लाख रुपए की लागत से बने टीनशेड का एसडीएम भास्कर विश्नोई, विकास अधिकारी महेंद्रसिंह मेहता एवं रामस्नेही संत सोहनराम ने फीता काटकर उद्घाटन किया गया। ट्रस्ट के अनिल जैन ने बताया कि पिछले दिनों गाेशाला समिति द्वारा गायों के बैठने
हेतु टीन शेड निर्माण को लेकर आग्रह किया। इसके बाद ट्रस्ट ने 26 लाख की लागत से करीब 800 गायों के बैठने हेतु टीन शेड का निर्माण करवाया गया। गाेशाला में टीनशेड निर्माण होने से गायों को सर्दी, गर्मी एवं बारिश से राहत मिलेगी। गाेशाला अध्यक्ष बंशीलाल घोडावड़ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कस्बे के ही दानदाताओं द्वारा गाे सेवार्थ श्रीकृष्ण गाेशाला को 70 हजार रुपए नगद एकत्रित कर दिए गए। इस दौरान सोहनलाल गंगवाल, पूर्व सरपंच गोरधनलाल बावरी, गेपरराम कुमावत, चिमनलाल माली, लालूराम गोडावड़, भुनेश्वरसिंह, तुलसीराम सोनी, घनश्याम गौड़, गाेशाला समिति के सचिव घेवरराम कुमावत, कोषाध्यक्ष नेमीचंद एकलिया, मुन्नालाल बालूदिया, भंवरलाल गुरु, घनश्याम सुथार, गोविंदराम, रामलाल
बावलेचा अादि माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...