- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News In Order To Relieve Stress In Students Mental Counseling Center Will Be Set Up In College
छात्र-छात्राओं में तनाव दूरकरने के लिए कॉलेज मेंबनेंगे मेंटल काउंसलिंग सेंटर
पाली | उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं में बढ़ रहे मानसिक तनाव को दूर करने के लिए अब कॉलेज आयुक्तालय गंभीर हो गया है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश के सभी राजकीय कॉलेजों में मेंटल हेल्थ काउंसलिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए पिछले दिनों आयुक्त कॉलेज शिक्षा और विशिष्ट शासन सचिव उच्च शिक्षा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत कॉलेजों के छात्र छात्राओं के संपूर्ण मानसिक विकास के लिए कॉलेज में मेंटल हेल्थ काउंसलिंग स्थापित किया जाएगा।