- Hindi News
- National
- Rani News Rajasthan News In Rani Town A Rally Was Organized Under The Beti Bachao Beti Padhao Campaign Honoring The Ideal Women
रानी कस्बे में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रैली निकाली, अादर्श महिलाअाें का सम्मान
नगर पालिका परिसर में दीनदयाल अंत्योदय योजना तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का नगर पालिका अध्यक्ष घीसुलाल चौधरी एवं पालिका अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश दाधीच ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में आदर्श महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा रंगोली बनाकर महिलाओं से शपथ दिलवाई गई। बच्चों के लिए नोटबुक एवं शिक्षा सामग्री वितरण की गई। इस मौके पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया तथा हैंडवॉश गतिविधियों के माध्यम से कोराेना वायरस के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि बेटियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाना चाहिए,जैसे पुरुषों को सम्मान देते हैं, वैसे ही नारी शक्ति को भी वैसा ही सम्मान देना चाहिए। बेटियों के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर आईडी संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कटियार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में सभी को संदेश दिया। इस दाैरान पालिका सफाई निरीक्षक देवीसिंह राठौड़, नरेंद्र बंजारा, कैलाश कुमार, देवेंद्रसिंह राणावत, पूजा मेड़तिया, किरण कुमारी व संतोष कुमारी आदि महिलाएं माैजूद थे।
रानी. जागरूकता रैली काे रवाना करते पालिकाध्यक्ष।