- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News In The District Employment Office 27 Thousand 588 Unemployed Registered 3174 Getting The Allowance The Name Is Deducted As Soon As Age 30
जिला रोजगार कार्यालय में 27 हजार 588 बेरोजगार पंजीकृत 3174 काे मिल रहा भत्ता, उम्र 30 की होते ही कट जाता है नाम
जिले के बेरोजगार युवाओं काे मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का लाभ तक नहीं मिल पा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए पाली जिले में 27 हजार 588 बेरोजगार युवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। लेकिन सरकार का अनुमानित लक्ष्य 1 लाख 60 हजार निर्धारित हाेने के कारण जिले में 24 हजार 414 युवाओं काे योजना के तहत बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलने से संबल नहीं मिल रहा है। जिले में अब तक केवल 3 हजार 174 युवाओं काे ही इसका लाभ दिया जा रहा है। बाकी युवाओं काे जेब खर्च के साथ ट्यूशन फीस तक के लिए जूझना पड़ रहा है।
वंचित पंजीकृत युवा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए रोजगार कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश हाेकर वापस लाैटना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार अाज के युवा शिक्षा ग्रहण करने के बाद नौैकरी के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। लेकिन नौैकरी नहीं लगने के कारण युवा हताश हाे जाते हैं। कई युवा इससे डिप्रेशन का शिकार हाे जाते हैं। इन युवाओं काे संबल दिलाने के लिए सरकार द्वारा उन्हें संबल प्रदान करने के लिए जुलाई 2019 में मुख्यमंत्री युवा संबल योजना शुरू की गई। जिसमें 30 साल तक के युवाओं काे 3 हजार रुपए महीने अाैर महिला व दिव्यांग काे 3500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है। इससे पहले वर्ष 2018-19 में युवाओं काे 650 से 750 रुपए तक ही बेरोजगारी भत्ता दिया जाता था। लेकिन कांग्रेस सरकार द्वारा इस भत्ते काे बढ़ाने के साथ प्रदेश में कुल 1.60 लाख युवाओं काे ही योजना का लाभ देने की सीमा लागू की है। इसके चलते कई युवा इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
30 वर्ष से अधिक हाेते ही दूसरे युवाओं काे मिल रहा योजना का लाभ : संबल योजना के तहत सरकार द्वारा केवल 21 साल से 30 साल तक के युवाओं काे ही बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध करवाया जा रहा है। युवा जैसे ही 30 साल से अधिक हाे रहा है उसकाे सरकार द्वारा योजना से वंचित किया जा रहा है। साथ ही जिन युवाओं ने अपना पंजीयन करवा रखा है उन्हें नियमानुसार योजना का लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है। हैरत की बात ताे यह है कि कई युवा ताे प्रतीक्षा सूची में रहने के उपरांत ही 30 वर्ष से अधिक उम्र के हाे रहे हैं। इसके चलते उन्हें योजना का एक रुपए भी नहीं मिल रहा है।
युवाओं काे लाभान्वित किया जा रहा
सरकार द्वारा 1.60 लाख का ही लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जाे लक्ष्य पूरा हाे चुका है। इस लक्ष्य में जिनका भी नाम है उन्हें नियमित भुगतान हाे रहा है। 30 वर्ष से अधिक उम्र हाेने पर उसके स्थान पर दूसरे व्यक्ति काे लाभान्वित किया जा रहा है।
- राघवेंद्रसिंह, सहायक निदेशक, रोजगार कार्यालय, जाेधपुर