न्यायालय व पक्षकार भवन का लाेकार्पण
भास्कर न्यूज | साेजत
सांसद पीपी चाैधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की हर योजना,परियोजना और विकास कार्य का मुख्य उद्देश्य यही है कि समाज में हर वर्ग व हर तबके के लाेगाें काे सुविधा मिले, जहां पर भी सुविधाअाें व संसाधनाें की कमी है, उसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह संजिदा है तथा उसका उद्देश्य है कि समाज के अंतिम छाेर पर खड़े व्यक्ति काे जीवन की मूलभूत सुविधा मिले। उसके बच्चाें काे अच्छी शिक्षा, राेजगार के साथ मजबूत स्वास्थय सेवाएं मिले, इसी भावना काे लेकर केंद्र की भाजपा सरकार काम कर रही है। अाज पक्षकाराें के बैठने के लिए साेजत न्यायालय में जाे भवन बना है, वह विकास का मजबूत उदाहरण है। चाैधरी स्थानीय न्यायालय भवन में सांसद व विधायक काेष से बने पक्षकार भवन के लाेकापर्ण समाराेह काे सम्बाेधित कर रहे थे। इस माैके बार एसाेसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेन्द्र चाैधरी द्वारा बनाए गए उद्यान का भी सांसद चाैधरी व विधायक शाेभा चाैहान, भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी घनश्याम साेनी मेलावास, भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार की उपस्थिति में उद्घाटन किया। इस माैके विधायक शाेभा चाैहान ने कहा कि राजनीति में अाने के बाद उन्हाेंने सेवा भावना काे सबसे ऊपर रखा तथा लाेगाें के काम हाे सार्वजनिक सुविधाअाें का विस्तार हाे यही उनकी प्राथमिकता है। इस दाैरान भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी घनश्याम साेनी मेलावास, वरिष्ठ अधिवक्ता ताराचंद टांक, जीवराजसिंह लखावत, अानन्द भाटी ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियाें द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। प्रारम्भ में बार अध्यक्ष राजेन्द्र चाैधरी, सचिव धर्मेन्द्र बाेराणा,संयुक्त सचिव उपेन्द्र सांखला, काेषाध्यक्ष पवन दवे द्वारा सांसद चाैधरी व विधायक चाैहान का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
अतिथियांे का किया बहुमान
इस दाैरान अाईअारएस घनश्याम साेनी, साेजत पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चाैहान का भी बहुमान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सरदारसिंह बारहठ, कुन्दनसिंह, गाेरादान अाशिया, माेतीसिंह राजपुराेहित, पालिका उपाध्यक्ष जुगलकिशाेर निकुंम, एपीपी गजेन्द्र साेनी, भूण्डाराम चाैधरी,सुरेन्द्र वैष्णव, लक्ष्मण मेघवाल, दिलीप चाैधरी, शांतिप्रकाश माथुर, राजेश चाैधरी, पंकज त्रिवेदी, भवानीसिंह जैतावत, साेनदान चारण, चांदसिंह राजपुराेहित, मजुबुर्रहमान, घेवरचंद, अशाेक गहलाेत, हीरालाल काठेड़, महावीरप्रसाद मेवाड़ा, दशरथसिंह बारहठ, खेतसिंह राजपुराेहित, दुर्गासिंह, भाजपा जिलामंत्री माेहन जाट, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरपतराज साेलंकी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्यामलाल गहलाेत, भंवरसिंह साण्डिया, बासना सरपंच ताराराम सीरवी, मण्डला सरपंच दलपत सीरवी, राकेश पंवार, पप्पसा सिलावट, पार्षद घनश्याम गहलाेत,अफाक अहमद अादि उपस्थित थे। संचालन प्रफुल अाेझा व अामिर रजा ने किया।
साेजत. न्यायालय परिसर में नवनिर्मित पक्षकार भवन के उद्घाटन समाराेह में उपस्थित अधिवक्ता।