इंफिनिक्स का नया स्मार्टफोन बाजार में
नई दिल्ली | ट्रांशिअन होल्डिंग के स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स ने नया स्मार्टफोन इंफिनिक्स एस 5 प्रो बाजार में उतारा है। कंपनी ने पहली बार 10 हजार से कम की कीमत वाले स्मार्टफोन में पॉपअप सेल्फी कैमरा दिया है। इसमें कई फीचर शामिल है। नया मोबाइल हैंडसेट बाजार में लाने के पीछे कंपनी का मकसद स्मार्टफोन बाजार में भागीदारी बढ़ाना है। इंफीनिक्स इंडिया के सीईओ अनिश कपूर ने कहा कि यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफार्म भी उपलब्ध होगा। ऐसे प्रोडक्ट 10 हजार के सेगमेंट में मुश्किल है।