- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Information Given About The Healthy Rajasthan Campaign In The Meeting
बैठक मंे निरोगी राजस्थान अभियान की दी जानकारी
बूसी | निकटवर्ती भिमालिया ग्राम के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में निरोगी राजस्थान अभियान के तहत आयुर्वेद विभाग की बैठक आयोजित कर इसके महत्व, लक्ष्य और उपयोगिता पर विचार-विमर्श किया गया। चिकित्सालय प्रभारी नाथूसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस अभियान के तहत राजस्थान मे प्रत्येक व्यक्ति निरोगी रहे, वह किसी भी प्रकार से रोग ग्रस्त न हो। इसके लिए आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा पद्धतियों में अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर मांगीलाल, पन्नालाल, खीमदास, गणपतलाल, रमेशकुमार, शांति, प्रकाश कुमार, दिनेश कुमार व भंवरलाल अादि माैजूद थे।