पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Information On Prevention And Treatment Of Corona Virus

कोरोना वायरस से बचाव व उपचार की दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निमाज. निकटवर्ती ग्राम पंचायत मोहराई में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पाली के आदेश अनुसार रविवार को सरपंच देवीसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आरिफ मोहम्मद मेलनर्स द्वितीय ने कोरोना वायरस बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए बचाव व उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य केंद्र मोहराई की टीम द्वारा घर-घर जाकर पेंपलेट बांट लोगों को जागरूक किया। इस दौरान एएनएम नरोदा, मंजू ढंजा, शांता राजपुरोहित, रामेश्वरलाल चौहान, बहादुरसिंह, गोविंदसिंह अादि माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...