पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निमाज में आयरन लेडी वुमन क्लब ने 31 महिलाओं का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के पंचायत भवन सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत नेहरू युवा केंद्र पाली के तत्वावधान में महिलाओं का सम्मान किया गया। आयरन लेडी वुमन क्लब की अध्यक्ष अनु सोनी ने बताया कि सरपंच दिव्या कुमारी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 31 महिलाओं का माला पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सरपंच दिव्या कुमारी ने कहा कि आज के युग में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। साथ ही खेलकूद में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, जिससे कि महिलाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास हो। इस दौरान खुशबू साहू, रेशमा राजपुरोहित, दुर्गा सोनी, ब्लॉक समन्वयक मानसिंह राजपुरोहित, व्यापार संघ अध्यक्ष पारसमल जैन, गोपाल सोनी, रशीद मोहम्मद कुरैशी, डूंगरमल खांडपा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

निमाज. सम्मान समाराेह में उपस्थित महिलाएं।
खबरें और भी हैं...