- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Jain Youth Organization Will Create 600 New Members In 25 Days
जैन युवा संगठन: 25 दिन में 600 नए सदस्य बनाएंगे
आगामी 6 अप्रैल को महावीर जयंती धूमधाम से मनाने के लिए जैन युवा संगठन एवं परामर्श समिति की बैठक अायाेजित की गई। इस दाैरान सर्वसम्मति से नए कार्यकाल के लिए रूपेश पारख काे अध्यक्ष एवं सुरेश लुकड़ को सचिव मनाेनीत किया गया। बैठक के दाैरान सदस्यता अभियान काे लेकर चर्चा की गई अाैर वर्तमान 400 सदस्य संख्या काे कम बताया गया। संस्थापक अध्यक्ष उगमराज सांड व पूर्व अध्यक्ष विनय बंब ने बताया कि कार्यक्रम साल दर साल बढ़ता जा रहा है। व्यवस्थाअाें के लिए सदस्य नाकाफी साबित हाेते हैं, इसके बावजूद तीन-तीन अादमियाें की जिम्मेदारी एक अादमी संभालकर अायाेजन काे सफल करता है। सर्वसम्मति से महावीर जयंती तक सदस्य संख्या एक हजार करने का निर्णय लिया गया। इस दाैरान पूर्व अध्यक्ष हितेश बरड़िया, परामर्श समिति के सदस्य रजनीश कर्णावट, रमेश सांड, धर्मेंद्र कोठारी, सुशील लुणावत, गौतम गोगड़, राकेश मेहता, विकास बुबकिया, प्रवीण मेहता, अरविंद धारीवाल, अंकित भंसाली, नितेंद्र जैन, प्रवीण तातेड़, महेंद्र बंब, निर्मल बालिया, नरेश मेहता, रेणू बंब, संताेष बाफना, नीतू पारख सहित कई जने माैजूद रहे। अंत में सम्मेदशिखरजी यात्रा संघ की सफलता के सभी मंडलाें का अाभार जताया गया।
प्रमुख मंडलाें की बैठक लेकर हुई चर्चा
संगठन के बैठक के बाद जैन समाज के अन्य मंडलाें व संगठनाें की बैठक भी अायाेजित हुई। जिसमें महावीर जयंती पर होने वाली खेलकूद प्रतियाेगिताअाें, महिलाओं की गांव सांझी, सांस्कृतिक संध्या, मैराथन दौड़, नवकार जाप, महावीर ज्ञान प्रश्नोत्तरी, शोभायात्रा, महावीर प्रसादी के संदर्भ में जानकारी दी गई। कार्यक्रम भव्य व सुव्यवस्थित हाे इसलिए कार्यभार साैंपे गए। इस दाैरान देवीचंद सांलेचा, गाैतम नवलखा, हितेश बलाई अादि माैजूद थे।
पाली. जैन युवा संगठन के नव मनाेनीत पदाधिकारियाें का स्वागत किया गया।