पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranavas News Rajasthan News Jaivir Hanuman39s Full Fair Honors Bhamashahe

जयवीर हनुमान का भरा मेला भामाशाहांे का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राणावास के जय वीर हनुमान मेले में उमड़े श्रद्धालु

कस्बे के जय वीर हनुमान मंदिर का मेला शुक्रवार को भरा गया। श्रद्धालुओं ने वीर हनुमान के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। मेले में राणावास और ठाकुरवास, सिंचाना के गेर दल सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन लाभार्थी भीकमचंद मनीष, मुकेश मनन सुराणा परिवार की अाेर से किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष भीकमचंद सुराणा ने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति के प्रतीक है। इस दाैरान पूर्व कस्टम आयुक्त नेमीचंद पंवार,समाजसेवी हितेश गांधी,शिक्षाविद जयसिंह राजपुरोहित,रतन टांक ने संबोधित किया। स्वाध्याय मंडल द्वारा भामाशाह भीकमचंद सुराणा, रामेश्वरलाल, नारायणलाल मेवाड़ा, मलसाबावड़ी सरपंच रम्बा देवी चौधरी एवं अन्य भामाशाहों का सम्मान किया गया। गेर दलों का मेला कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर देवावन महाराज, भैरूसिंह राजपुरोहित, देवीलाल मेवाड़ा, हंसराज चौधरी, ईश्वरसिंह सिंघलिया, पुखराज चौधरी, ढगलाराम चौहान अादि माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...