- Hindi News
- National
- Bar News Rajasthan News Jammu Srinagar National Highway Closed For Three Days Due To Snowfall Rain Landslide
बर्फबारी, बारिश, भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे तीन दिन से बंद
श्रीनगर | भारी बर्फबारी, बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे तीन दिन से बंद है। तस्वीर श्रीनगर से 80 किमी दूर काजीकुंड की है। यहां शनिवार को ट्रकों की लंबी कतार लगी रही। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के रामबन, रामसू, महार, डिंगडोल में सड़कों पर चट्टानें गिरी हैं। एनएचएआई ने मलबा हटाने के लिए कर्मचारी और मशीनें तैनात की हैं। उधर, राजौरी और पुंछ को शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड बर्फबारी के कारण दो महीने से बंद है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा।