पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोहराई में निशुल्क वितरित किए जन आधार कार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निमाज. कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत मोहराई में गुरुवार को सरपंच देवीसिंह राजपुरोहित द्वारा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ग्रामीणों को निशुल्क जन आधार कार्ड दिए गए। सरपंच देवीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार राजस्थान जनाधार योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को 10 अंकों का परिवार पहचान कार्ड निशुल्क वितरित किए गए। पटवारी पारसमल ने बताया कि ई मित्र कियोस्क से मिले जनाधार कार्ड ग्रामीण राजीव गांधी सेवा केंद्र से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान उपसरपंच दयालराम गुर्जर, कनिष्ठ सहायक महेंद्र कुमावत, बहादुरसिंह राजपुरोहित, प्रकाशसिंह राजपुरोहित, जगदीश बावरी अादि माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...