पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhanerav News Rajasthan News Jeep Fell In Rainy Drain Five People Injured

बरसाती नाले में गिरी जीप, पांच लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देसूरी थाना क्षेत्र में घाणेराव कस्बे में किसान सेवा केंद्र के निकट से निकलने वाले बरसाती नाले में शुक्रवार रात को बेकाबू होकर जीप पलट गई।

हादसे में जीप सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनको घाणेराव अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक घायल की हालत गंभीर होने पर हाई-सेंटर के लिए रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात 11 बजे सादड़ी से घाणेराव की तरफ आ रही एक जीप अचानक बेकाबू होकर घाणेराव में किसान सेवा केंद्र के पास बरसाती नाले में गिर गई। हादसे के बाद आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और घायल पांचों लोगों को जीप से निकाल स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। हादसे में सादड़ी निवासी संजय पुत्र गोविंद, दिनेश पुत्र गोपाल, योगिता प|ी संजय, प्रताप पुत्र मोतीलाल, नारायणलाल पुत्र मोहनलाल का घाणेराव अस्पताल में उपचार किया गया। जहां से घायल संजय की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए रेफर
किया गया।

घाणेराव. बरसाती नाले में जीप गिरने से पांच यात्री घायल हाे गए।
खबरें और भी हैं...