- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Jeetay39s Affection Meets Women Match Cricket Match Dance To Film Songs
जीताे का स्नेह मिलन : राेमांचक रहा महिलाअाें का क्रिकेट मैच, फिल्मी गीतों पर किया डांस
जीताे पाली चैप्टर का हाेली स्नेह मिलन समाराेह रविवार काे साेजत राेड स्थित श्री गणेश फार्म हाउस पर विधायक ज्ञानचंद पारख की अध्यक्षता में अायाेजित हुअा। इस दाैरान विभिन्न खेलकूद प्रतियाेगिताएं अायाेजित हुईं, जिसमें सदस्याें ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस काे देखते हुए महिलाअाें के लिए क्रिकेट प्रतियाेगिता रखी गई, जाे काफी राेमांचक रही। हाथ में महिलाअाें ने बल्ले उठाए ताे जमकर चाैके-छक्के लगाए। हिंदी व मारवाड़ी गीताें पर जब डांस करने की बारी अाई ताे काेई पीछे नहीं रहा। प्रश्नाेत्तरी कार्यक्रम भी शानदार रहा। समापन पर महिलाअाें ने अलग-अलग सेल्फी के साथ सामूहिक रूप से फाेटाे भी कैप्चर कराया। इस दाैरान शानू पारख, शालू ललवानी, सपना अखावत, ममता चाैपड़ा, मनीषा गाैगड़, ममता भंसाली, प्रियंका मूथा, सुनिता मेहता, शर्मिला कवाड़, सुमित्रा जैन अादि माैजूद रहे।
काेठारी अध्यक्ष व ललवाणी सचिव बने
कार्यक्रम के दाैरान जीताे पाली चैप्टर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें श्रवण काेठारी काे अध्यक्ष, महेंद्र ललवाणी काे सचिव, पुनीत मुथा काे कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मनाेनीत पदाधिकारियाें का सचिव राकेश अखावत, कोषाध्यक्ष सूर्यप्रकाश चाैपड़ा, संपत भंडारी, भरत गाेगड़, सुनील कवाड़, अनिल मेहता, पियूष गादिया, पियूष बालड़, प्रवीण बालड़, मनाेज, जयंती खाटेड़, पदम मेहता, मनाेज लाेढ़ा, अनिल मेहता, सुरेंद्र पारख, प्रांजुल गाेगड़, सुमित्रा जैन अादि ने स्वागत किया।
पाली. जीताे पाली चैप्टर के रविवार को आयोजित हाेली स्नेह मिलन में सामूहिक फाेटाे क्लिक करातीं सदस्य। फोटो| भास्कर