- Hindi News
- National
- Rajasthan News Rajasthan News Jodhpur Three Miscreants Molest An Airforce Pilot
जोधपुर: एयरफोर्स की पायलट से तीन बदमाशों ने की छेड़छाड़
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
जोधपुर | जोधपुर में सैन्य क्षेत्र से घर लौट रही इंडियन एयर फोर्स की महिला पायलट के साथ कार में सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। लगातार पीछा कर रहे युवकों से बचने के लिए महिला पायलट ने पहले रातानाडा चौराहा और फिर ऑफिसर मैस में घुस कर स्वयं को बचाया। इसके तुरंत बाद अपने उच्चाधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर हेलिकॉप्टर उड़ाने वाली ये एकमात्र महिला पायलट है। उसकी शिकायत पर रविवार को रातानाडा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। रातानाडा थानाधिकारी जुल्फिकार अली के अनुसार पुलिस ने कार के नंबर व सीसीटीवी कैमरों के अाधार पर शाम तक तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर हेलिकॉप्टर यूनिट में महिला फ्लाइंग ऑफिसर तैनात हैं। शनिवार शाम वह शिकारगढ़ क्षेत्र के आर्मी एरिया में अपने परिचित से मिलने गई थीं।