- Hindi News
- National
- Rajasthan News Rajasthan News Kaka Crushed To Death On Suspicion Of Illegal Ties Couple Arrested
अवैध संबंधों के शक में काका की पत्थरों से कुचलकर हत्या, दंपती गिरफ्तार
करेड़ा/ भीलवाड़ा | थाना क्षेत्र के पिपलिया गांव में गाजूणा-सुराज के रास्ते पर खेत में अधेड़ की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 5 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए मृतक के भतीजे अाैर भतीजे की प|ी काे गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। सहाड़ा एडिशनल एसपी डॉ. राजेश भारद्वाज ने बताया कि पिपलिया निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति मजदूरी करता था। 9 मार्च काे शाम करीब 6 बजे वह घर से निकला था। इसके बाद रात करीब 9 बजे परिवार के सदस्यों को फोन कर होली देखने बुलाया था। इसके बाद उसका परिजनों से संपर्क नहीं हो सका।