खुंटाणी मेले में खांडी का गेर दल प्रथम
अर्थण्डी का द्वितीय व मुरड़िया का दल तृतीय रहा
खुंटाणीं गंाव में शुक्रवार को श्री खुंटाणीं खेतलाजी व श्री भैरूजी महाराज के मंदिर प्रांगण में मेला कमेटी, ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से मेले का आयोजन हुआ। मेले की पूर्व संध्या पर श्री भैरूजी महाराज के मंदिर में रात्रि जागरण के बाद सवेरे पूजा-अर्चना के साथ प्रसादी का भोग लगाकर मेले का शुभारम्भ हुआ। मेले के दौरान दोपहर में गेर दलों द्वारा प्रस्तुतियंा दी गई। जिसमें अलग-अलग जगहों से पहुंचे गेर दलों ने भाग लिया। गेर दलों ने पारम्परिक तरीकों से अलग अलग स्वांग धारण कर गेरियों द्वारा प्रस्तुतियंा दी गई।
मेले मंे दस से ज्यादा गेर दलांे ने लिया भाग, देखने उमड़े ग्रामीण : मेले में लाम्बड़ा, पटेल समाज समुजा, मुरडिय़ा,दिवांदी पटेल समाज,मुरडिय़ा का जत्था, तनावड़ा, लूर दल भीलों की ढाणी, खुंटाणी, अर्थण्डी, भील समाज खुंटाणी, खाण्डी, सरगरा समाज माण्डावास गांवों की गेरों ने भाग लिया। इसमंे खांडी गेर दल ने प्रथम,अर्थण्डी गेर दल ने द्वितीय व मुरडिय़ा गैर दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताअाें काे मेला कमेटी एवं भामाशाहों ने सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महावीरसिंह सुकरलाई, पूर्व सरपंच सिद्धार्थसिंह रोहटगढ़, पूर्व सभापति पाली प्रदीप हिंगड़, शोभा सोलंकी, मदनसिंह जागरवाल, सरपंच दिवांदी शान्तिदेवी वैष्णव, सरपंच रोहट भरत पटेल, सरपंच प्रतिनिधि सिणगारी मांगूसिंह मोरिया आदि मौजूद थे।