- Hindi News
- National
- Ranavas News Rajasthan News Khangarram Chaudhary Of Shri Ram Geshala Becomes President
श्रीराम गाेशाला के खंगारराम चौधरी बने अध्यक्ष
राणावास. कस्बे के श्रीराम गाेशाला में रविवार को आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मंे सर्वसम्मति से खंगारराम चौधरी सिंचाना चेन्नई को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया। चौधरी ने कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें संरक्षक भंवरलाल सोनी,उपाध्यक्ष सिमरथराज माथुर,छैलसिंह सोलंकी सचिव,पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़ सहसचिव,नाराराम वरपा कोषाध्यक्ष,हंसराज चौधरी सह कोषाध्यक्ष,भैरूसिंह राजपुरोहित पर्यावरण समिति में भैराराम माली का मनोनयन किया गया। वहीं नाथाराम चौधरी और केसाराम को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर रताराम भायल,सज्जन चौधरी अादि माैजूद थे।