बच्चाें की मदद करने पर किरण जयपुर में सम्मानित
भास्कर संवाददाता | पाली
पाली पंचायत समिति के बाला गांव की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत पीटीअाई किरण सारण काे जरूरतमंद बच्चाें की मदद करने व ग्रामीण बालिकाअाें काे खेलाें के प्रति जागरूक करने के लिए जयपुर में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पीटीअाई किरण काे एक्ट्रेस सादिया सिद्दिकी सहित कई अतिथियाें ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पीटीअाई किरण ने अपनी ज्वाइनिंग करते ही पहला वेतन स्कूल में बच्चाें के विकास के लिए समर्पित कर दिया। जरूरतमंद बच्चाें काे शिक्षण सामग्री से लेकर जूते तक खुद लाकर देती हैं। स्कूल में सहशैक्षिक गतिविधियांे में भी बच्चाें की सहभागिता के लिए प्रयास कर रही हैं। उन्हाेंने बताया कि अब वे इसी क्षेत्र में बच्चाेें के लिए काम करना चाहती है। राेजाना स्कूल में वाे खेल गतिविधियाें का अायाेजन कराती हैं। इसमें बालिकाअाें के लिए क्रिकेट से लेकर अन्य खेलाें का भी अायाेजन हाेता है। पीटीअाई किरण के जयपुर में सम्मानित हाेने पर खेल जगत व शिक्षा विभाग के साथ-साथ उनके परिजनाें ने भी स्वागत किया।
कार्यक्रम में सम्मानित होती किरण।