पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan News Rajasthan News Ladnun Opium Cultivation Caught Between Mustard

लाडनूं : सरसों के बीच अफीम की खेती पकड़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाडनूं/निम्बी जोधा | लाडनूं पुलिस ने शुक्रवार को दबिश देकर ग्राम बल्दू के एक खेत में सरसों की फसल के बीच में बोई गई अफीम-डोडा की फसल जब्त की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मुकुट बिहारी मीणा ने बताया कि पुलिस टीम ने बल्दू सरहद में स्थित एक खेत मेंं दबिश दी, जिसमें पुलिस ने डोडा तोड़ी हुई और डोडा लगी हुई 860 किग्रा 520 ग्राम अफीम की हरी फसल जब्त की। इस जब्तशुदा हरी फसल के सूखकर तैयार होने पर इसका बाजार मूल्य करीब 60 लाख रुपए आंका गया है। पकड़े गए एक व्यक्ति से पूछताछ जारी है।
खबरें और भी हैं...