पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Lions Club Beat Kings Club In Volleyball Competition

वॉलीबाल प्रतियोगिता में लॉयंस क्लब ने किंग्स क्लब को हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेल समाचार

पाली| राजकीय विधि कॉलेज में गुरुवार को वॉलीबॉल मैच का आयोजन पार्षद नरेश मेहता के मुख्य आतिथ्य में किया गया। मैच के शुरुआत में छात्रसंघ अध्यक्ष गीता बालोटिया ने मुख्य अतिथि मेहता को लायंस क्लब व किंग्स क्लब की टीम के खिलाड़ियों के परिचय प्राप्त करवाया। बाद में सर्विस कर मैच का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक उमेश चाम्बड़ ने बताया कि टीम लायंस क्लब और किंग्स क्लब के बीच खेले गए वॉलीबॉल मैच में लॉयंस क्लब ने लगातार दो राउंड 21-15 और 21-18 की लीड लेकर जीत हासिल की। मैच में रेफरी के रूप में प्रोफेसर जैताराम चौधरी ने भूमिका निभाई। टीम लॉयंस क्लब में उमेश चाम्बड़, गणपत पपरलिया, मनीष छाजेड़, आकाश सैनी, राकेश सीरवी, खुशवीर गहलोत, कानाराम और टीम किंग्स क्लब में सूरज राठौड़, अजय बुनकर, जितेंद्र सोलंकी, राजसिंह चौधरी, इरफान, श्रेयांश मेहता, प्रमोद रहे।

लाॅ काॅलेज में वाॅलीबाल प्रतियाेगिता के शुभारंभ से पूर्व खिलाड़ी से परिचय प्राप्त करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...