झीतड़ा में भगवान जानराय की निकली शोभायात्रा
झीतड़ा मंे दो दिवसीय मेला संपन्न, कूबा सराेवर मंे श्रद्धालुअाें ने लगाई डुबकी
निकटवर्ती झीतड़ा में बुधवार को दो दिवसीय मेला संपन्न हुआ। मेले के दूसरे दिन बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची व जमकर खरीदारी की। सुबह महंत वासुदेवाचार्य के सानिध्य में पालकी में श्रीकृष्ण भगवान व राधाराणी की प्रतिमा को जानराय मंदिर से शोभायात्रा के साथ भक्त कूबाजी महाराज के तालाब किनारे स्थित आराधना स्थल व समाधि स्थल परिसर में विराजमान किया गया। शाम 5 बजे वापस पालकी में विराजमान भगवान कृष्ण व राधाराणी की प्रतिमाओं को गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा के साथ जानराय मन्दिर ले जाकर विराजमान किया गया तथा महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं ने शिरकत की। कूबाजी की समाधि स्थल से प्र्रतिमाओं को वापस जानराय मन्दिर लाने से पूर्व महंत वासुदेवाचार्य एवं पण्डित अशोक दवे के सानिध्य में कूबाजी समाधि स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई।
मेला का दूसरा दिन सिर्फ महिलाअाें के लिए : मंगलवार को भगवान के झीतड़ा पधारने के साथ मेले का शुभारम्भ हो गया व बुधवार को दूसरे दिन भी मेले का आयोजन हुआ। यह मेला महिलाओं के लिए विशेष आयोजित होता है। मेले में महिलाओं की बड़ी संख्या में भीड़ रही। हालांकि पुरुषों का भी आना जाना रहता है, जो कम संख्या में रहता है। महंत वासुदेवाचार्य महाराज व सरपंच दिलदार खां चौहान ने मेले मे आयोजन में सहयोग व सेवा देने के लिए ग्रामीणों का आभार जताया। मेले के दौरान दो दिन पुलिस प्रशासन भी चाक चौबंद रहा। मेले के दौरान वार्डपंच हीराराम देवासी, कालूसिंह, राजाराम, ग्राम विकास अधिकारी शिव गौतम, चन्दनसिंह, छतरसिंह, उम्मेदसिंह, जालमसिंह, पूसाराम पालीवाल, मांगीलाल पालीवाल, मांगीलाल देवासी, भीकाराम देवासी, चैनाराम देवासी, अशोक पालीवाल, चुन्नीलाल मेवाड़ा, गणपत मेवाड़ा, नारायण सुथार अादि माैजूद थे।
रोहट. झीतड़ा में पानी से निकलती श्रीकृष्ण व राधारानी की शोभायात्रा।