साेजत में शीतला सप्तमी का मुख्य मेला अाज
साेजत | शहर के मेला चाैक में चल रहे शीतला माता का मुख्य मेला रविवार काे अायाेजित हाेगा। प्रभावी कानून व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियाें व अन्य सुरक्षा बलाें का जाप्ता शनिवार काे साेजत पहुंच गया है। मुख्य मेले के लिए शनिवार काे सीअाे डाॅ हेमंत जाखड़ व थाना प्रभारी रामेश्वरलाल भाटी ने मेले का अवलाेकन कर गेराें के पारम्परिक रूट काे देखा। डाॅ जाखड़ ने बताया कि रविवार काे सर्किल के विभिन्न थानाें के एसएचअाे साेजत में ही रहेंगे तथा उन्हें गेर दलाें के साथ नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस के साथ अारएसी व हाेमगार्ड के जवान भी तैनात किए जाएंगे। मेले में अवांछनीय गतिविधि के लिए ड्राेन कैमरे से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा दूर की निगरानी के लिए जवानाें काे दूरबीन के साथ तैनात किया जाएगा।