पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rani News Rajasthan News Mamaji Maharaj39s Fair Starts With Dhandararahan Procession Taken Out

मामाजी महाराज का मेला ध्वजाराेहण के साथ शुरू, शोभायात्रा निकाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव में स्थित मामाजी महाराज का दो दिवसीय वार्षिक मेला आयोजित हुआ। मेले के दौरान श्रद्धालुअाें ने मंदिर में मामाजी को धाेक लगाकर खुशहाली की कामना की। मेले के तहत सुबह शोभायात्रा निकाली। यह गांव के विभिन्न मार्गों से होकर मंदिर पर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना व महाआरती के साथ ध्वजा चढाई गई। मेले के पूर्व रात्रि में भजन संध्या हुई। भजन संध्या का अागाज गणपति वंदना से हुअा। इसके बाद कलाकार मनोज रिया,रमेश माली, मधुबाला राव, मगाराम खौड़ ने भजन प्रस्तुत किए। मेले में महाप्रसादी छोगाराम भोमाराम मीणा की ओर से की गई। इस अवसर पर सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, गुड़ा मांगलिया मामाजी उपासक महेन्द्रसिंह राणावत, रानी पूर्व प्रधान पाबूसिंह राणावत, बींजाराम मीणा, सरपंच घीसी देवी, मगराज सीरवी, उपसरपंच प्रभुलाल मीणा, धनाराम चौधरी, पुजारी प्रतापराम देवासी, बालराई सरपंच केसाराम कुमावत, गुड़ा एंदला सरपंच मीनाक्षी मीणा, गिरवर माताजी भोपा तेजाराम देवासी, थाना प्रभारी चंद सिंह भाटी अादि माैजूद थे। मेले में 5 गेर दलों ने भाग लिया गया।

कीरवा. गांव के मामाजी मेले में उमडे़ श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...