पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rani News Rajasthan News Man Kaur A 104 Year Old Runner Who Came Running On Stage Also Showed Dance Moves 16 Women Awards

मंच पर दौड़ती हुई पहुंचीं 104 साल की धावक मान कौर, डांस मूव भी दिखाए; 16 महिलाओं को पुरस्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मान कौर के डांस पर ठहाकों के साथ ताली बजाती राष्ट्रपति की प|ी सविता कोविंद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और स्मृति ईरानी।

नई दिल्ली | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को महिला दिवस पर देश की 16 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार दिए। यह महिलाओं को दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है। सम्मान समारोह के दौरान मंच और हॉल तब ठहाकों से गूंज उठा, जब 104 साल की एथलीट मान कौर की एंट्री हुई। वे मंच पर दौड़ती हुई राष्ट्रपति तक पहुंचीं। सम्मान पाने के बाद राष्ट्रपति के आग्रह पर मान कौर ने डांस भी किया। मान कौर ने 93 की उम्र में बेटे के साथ दौड़ना शुरू किया था। वह 100 साल से ज्यादा उम्र कैटेगरी में विश्वभर में 30 से ज्यादा गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
खबरें और भी हैं...