- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Many Applications Filled More Than 10 Applications Jane 239s Lottery Opened In The Name Of The Same Man Thrice
कई अावेदकाें ने 10 से अधिक अावेदन भरे, जाेन-2 की लाॅटरी तीन बार एक ही अादमी के नाम खुली
जाेधपुर राेड स्थित अाबकारी भवन में गुरुवार काे शराब की दुकानाें की लाॅटरी खुली। लाॅटरी कलेक्टर दिनेशचंद जैन व एसपी राहुल काेटाेकी ने निकाली। इसमें जिले भर के अावेदकाें ने भाग लिया। इसमें अधिकतर अावेदक ताे एेसे भी थे, जिन्हाेंने एक ही नाम से 10 से 15 अावेदन भरे। जिला आबकारी अधिकारी भूपेंद्रसिंह ने बताया कि जिले में अंग्रेजी शराब की 24 दुकानों के लिए अाैर देशी शराब की 220 दुकानों के लिए गुरुवार को लॉटरी निकाली गई। इसमें कुल 6 हजार 925 आवेदन प्राप्त हुए। जिले में अंग्रेजी शराब की 24 दुकानों के लिए 1229 अाैर देशी शराब की 220 दुकानों के लिए 5696 आवेदन प्राप्त हुए। लॉटरी कार्यक्रम की वीडियोग्राफी करवाकर पूरी पारदर्शिता बरती गई है। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर वीरेन्द्रसिंह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, अतिरिक्त आबकारी अधिकारी कैलाश प्रजापति सहित कई अधिकारी व कर्मचारी माैजूद थे।
संयाेग : तीन बार एक ही अादमी के नाम निकली लाॅटरी
हर काेई लाॅटरी में अपने नाम निकलने का इंतजार कर रहा था। इसमें एक अादमी एेसा भी था, जिसके कलेक्टर के हाथाें िनकली लाॅटरी में तीन बार नाम निकला। दरअसल, लाॅटरी में चंदन सिंह ने भी अावेदन िकया। जाेन 2 की दुकानाें के लिए 4 दुकानाें के लिए 96 अावेदनाें की लाॅटरी निकाली। इसमें सबसे पहले चंदन सिंह का नाम अाया। इसके बाद दूसरी लाॅटरी चैनाराम के नाम निकली। तीसरी बार फिर निकली लाॅटरी चंदन िसंह के नाम रही। सफल लाॅटरी प्रक्रिया हाेने के बाद 8 अावेदकाें के रिजर्व की लाॅटरी निकाली। इसमें भी 8वें नंबर पर चंदन सिंह का नाम निकला। तीनाें बार लाॅटरी काे अमान्य मानकर अाबकारी ने दूसरी लाॅटरी निकाली। इसी तरह जाेन 3 में सफल लाॅटरी में रामेश्वरलाल का नाम अाया।
पाली. अाबकारी विभाग मे शराब के ठेके के लिए लाँटरी में माैजुद लाेग।
21 अावेदन के 6 लाख 30 हजार करवाए जमा, एक भी नहीं खुली लाॅटरी { लाॅटरी से किसी के चेहरे पर खुशी थी ताे िकसी के चेहराें पर उदासी साफ झलक रही थी। अाबकारी भवन में लाॅटरी पर टकटकी लगाकर अागे की पंक्ति में बैठे छत्रपाल िसंह सबसे ज्यादा निराश हुए। क्याेंिक उन्हाेंने शराब की दुकानाें के लिए अपने घरवालाें अाैर परिचिताें के नाम से 21 अावेदन भरकर 6 लाख 30 हजार रुपए जमा करवाए, लेकिन एक भी लाॅटरी उनके नाम नहीं खुली। एेसे अाैर भी कई अावेदक थे, जिन्हाेंने अपने घरवालाें के नाम से दर्जनाें अावेदन भरे, लेकिन लाॅटरी में उनका नाम नहीं निकला।
पाली. अाबकारी विभाग में शराब के ठेके के लिए लॉटरी निकालते एसपी।
आबकारी भवन में हुई प्रक्रिया, जिलेभर से पहुंचे आवेदक, कलेक्टर-एसपी ने निकाली लॉटरी
24 में से 4 अंग्रेजी दुकानाें का अावंटन महिलाअाें के नाम { पाली शहर के 5 जाेन की 24 अंग्रेजी शराब की दुकानाें का अावंटन हुअा। इसमें चार दुकानें महिलाअाें के लिए अावंटित की गई। इसमें जाेन 1 मेंे लिलेंद्र कंवर, जाेन 4 में हर्षिता टाक व नीतू राजपुराेहित अाैर जाेन 5 में अरुणा देवी के नाम दुकानाें का अावंटन हुअा।