- Hindi News
- National
- Jaitaran News Rajasthan News Meeting Of Collective Marriage Committee Of Mali Samaj Saajat Concluded
माली समाज साेजत की सामूहिक विवाह समिति की बैठक सम्पन्न
साेजत| समस्त माली समाज साेजत के तत्वावधान में हाेने वाले सामूहिक विवाह समिति की बैठक माली समाज भवन जैतारणिया गेट के बाहर रविवार काे अायाेजित की गई। िजसमें अध्यक्ष माेहनलाल परिहार की अगुवाई में विवाह अायाेजन काे लेकर चर्चा हुई। बैठक मंे सर्वसम्मति से तय किया गया कि विवाह का स्थल नीलकंठ महादेव मंदिर रामप्याऊ हाेगा। इस दाैरान चाराें माेहल्ला सदस्याें ने अनुमाेदन करते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया व विवाह में सामूहिक सहयाेग के लिए भामाशाहाें के द्वारा अार्थिक सहयेाग की घाेषणा की गई तथा विवाह के पाेस्टर का विमाेचन हुअा। इस माैके साेहनलाल टांक, मिश्रीलाल सांखला, हरिकिशन टांक, कुन्नाराम गहलाेत, लक्ष्मणराम तंवर, केवलचंद टांक, नन्दकिशाेर टांक, नेमीचंद गहलाेत आदि मौज्ूद थे।