पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Meeting Of Villagers Organized For Sarangwas Khetlaji Fair

सारंगवास खेतलाजी मेले को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देसूरी| सारंगवास खेतलाजी मेले को लेकर बुधवार को गेस्ट हाउस में ट्रस्ट कमेटी और आना, सोनाणा, शोभावास, सारंगवास ग्रामीणों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष खरताराम चौधरी ने बताया कि आना गांव में अधूरे पड़ा चिकित्सालय निर्माण कार्य ट्रस्ट की ओर से मेले के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। इसको लेकर भक्तों से भी सहयोग लिया जाएगा। कोषाध्यक्ष भगाराम चौधरी ने बताया कि 25 मार्च एवं 26 मार्च को श्री सोनाणा खेतलाजी सारंगवास का मेला आयोजित किया जाएगा। जिसको सफल आयोजन में चारों गांवों के ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। इसलिए मेले को ध्यान में रखकर ट्रस्ट कमेटी को सहयोग करने का अाह्वान किया।


सारंगवास मेले की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...