पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News Memorandum Submitted To The Minister Of Water Power For Drinking Water Facility In Jadan Gram Panchayat

जाडन ग्राम पंचायत में पेयजल सुविधा के लिए जलशक्ति मंत्री को ज्ञापन सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जाडन ग्राम पंचायत में हर घर तक पेयजल सुविधा मुहैया कराने तथा निकटवर्ती बांधों से पानी सप्लाई की योजना बनाने की मांग को लेकर सरपंच पूनम दायमा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जोधपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रिसंह शेखावत को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया है कि जाडन ग्राम पंचायत में जाडन खालसा व जागीर के साथ भाटों की ढाणी, गुंगरिया नाडी ढाणी, रनिया बेरा ढाणी, खारड़ी तालका गांव की आबादी शामिल है, लेकिन ग्रामीण पारंपरिक जलस्त्रोत पर ही निर्भर है। ऐसे में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए जलदाय विभाग से पाइप लाइन बिछाई जाए। ज्ञापन में बताया गया है कि इन गांवों में निकट ही स्थित जोगड़वास व बाणियावास बांध से भी पेयजल की व्यवस्था की जा सकती है। ज्ञापन देते समय समाजसेवी मुकेश दायमा, विजयसिंह राजपुरोहित, देवाराम देवासी, प्रताप देवासी, शैतानसिंह, मोहन नायक, अमराराम, नाथूराम, नरेंद्र देवड़ा समेत ग्रामीण भी मौजूद रहे।

पाली. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री काे ज्ञापन देते जाडन ग्राम पंचायत के लाेग।
खबरें और भी हैं...