- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Mental Counseling Center Will Be Established In College To Relieve Stress
तनाव दूर करने के लिए कॉलेज में बनेंगे मेंटल काउंसलिंग सेंटर
पाली | उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं में बढ़ रहे मानसिक तनाव को दूर करने के लिए अब कॉलेज आयुक्तालय गंभीर हो गया है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश के सभी राजकीय कॉलेजों में मेंटल हेल्थ काउंसलिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे। पिछले दिनों आयुक्त कॉलेज शिक्षा और विशिष्ट शासन सचिव उच्च शिक्षा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। छात्र छात्राओं के मानसिक विकास के लिए कॉलेज में मेंटल हेल्थ काउंसलिंग स्थापित किया जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं के अध्ययन के दौरान मानसिक तनाव को कम किया जा सके। वर्तमान समय में उच्च शिक्षा में बढ़ते काम्पिटिशन के कारण विद्यार्थी मानसिक तनाव में आ जाते हैं।